भारत

कैबिनेट ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा की सराहना का प्रस्ताव पारित किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा की सराहना का प्रस्ताव पारित किया है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कल अपनी अंतरिक्ष यात्रा से सुरक्षित पृथ्वी पर वापस आ गए, जो भारत की अनंत आकांक्षाओं का प्रतीक है।

नई दिल्ली में आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन ने भारत को अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की सराहना करता है जिनके अथक प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हो पाई है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने सूक्ष्मगुरुत्व में मांसपेशी पुनर्जनन, शैवाल और सूक्ष्मजीवों की वृद्धि, फसल व्यवहाारिकता, माइक्रोब्‍स के जीवन की संभावनाएं और मानव की सोचने-समझने की क्षमता पर अंतरिक्ष के असर का अध्ययन और साइनोबैक्टीरिया जीवों के व्यवहार जैसे विषयों पर अग्रणी प्रयोग किए हैं।

अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि यह सफल मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन सहित भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान की महत्वाकांक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

5 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

5 घंटे ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

5 घंटे ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

5 घंटे ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

5 घंटे ago

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

5 घंटे ago