कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भारत-बंगलादेश सीमा पर बाड़ लगाने के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार से हलफ़नामा मांगा है। न्यायालय में दायर जनहित याचिका में बंगलादेश सीमा से लगे खुले क्षेत्रों में कंटीले तार की बाड़ लगाए जाने की मांग की गई है। पश्चिम बंगाल में देश की लगभग दो हजार दो सौ सोलह किलोमीटर की सीमा बंगलादेश के साथ लगी है। इस दायरे में कई स्थानों पर बाड़ नहीं होने की वजह से घुसपैठ और तस्करी की घटनाओं की खबर है। केंद्र सरकार के अपर महान्यायवादी अशोक चक्रवर्ती ने न्यायालय को बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार इस मुद्दे पर केंद्र के साथ सहयोग नहीं कर रही है और बाड़ लगाने के लिए भूमि अधिग्रहण को प्रति गंभीर नहीं है।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…