गृह मंत्रालय ने देश की नई राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति और रणनीति- प्रहार का अनावरण किया है। यह रणनीति आतंकवाद के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए एक व्यापक व्यवस्था प्रस्तुत करती है। इसमें आतंकवाद को रोकने और उसका मुकाबला करने के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया गया है।
मंत्रालय ने कहा है कि हालांकि खतरों का स्वरूप लगातार बदल रहा है और नई चुनौतियां सामने आ रही हैं, फिर भी देश आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का विरोध करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
मंत्रालय ने कहा कि भारत हमेशा आतंकवाद के पीड़ितों के साथ खड़ा रहा है और इस बात पर अडिग है कि दुनिया में हिंसा का कोई औचित्य नहीं हो सकता। यह सैद्धांतिक दृष्टिकोण आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की देश की नीति का आधार है।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह रविवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे। इस…
बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता ने जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया…
अमरीका, चीन और रूस के राष्ट्रपतियों ने कल अपनी त्रिपक्षीय बैठक संपन्न की। बैठक के…
मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में, इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ…
पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग (MoPSW) मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार हो…