भारत

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्‍त हो जाएगा

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्‍त हो जाएगा। इस चरण में सात जिलों डोडा, किश्तवाड़, रामबन, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में 24 विधानसभा क्षेत्रों में 18 सितंबर को मतदान होगा। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होगा। मतगणना 8 अक्टूबर को की जाएगी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 90 सीटें हैं। इनमें 74 सामान्य सीटें, सात अनुसूचित जाति और नौ सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है, ऐसे में उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। दक्षिण कश्मीर के 16 निर्वाचन क्षेत्रों में से कुलगाम प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है।

कुलगांव निर्वाचन क्षेत्र में कुल एक लाख 17 हजार 322 मतदाता 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें 58 हजार 477 पुरुष और 58 हजार 845 महिला मतदाता हैं। चुनावी मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में सीपीआईएम नेता और चार बार के विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी शामिल हैं जो इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार हैं। अन्य उम्मीदवार पीपुल्स कॉन्फ़्रेंस के पूर्व राज्‍य सभा सदस्य नज़ीर अहमद लावे, पीडीपी के मोहम्मद अमीन डार और जमाते इस्लामी समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार सयार अहमद रेशी शामिल हैं। इस बीच, निर्वाचन आयोग ने इस निर्वाचन क्षेत्र में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं के साथ 134 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और चुनाव को घटना मुक्त सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक पारित

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 ध्‍वनिमत से पारित कर दिया है।…

1 घंटा ago

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन भेजने में भारत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन…

1 घंटा ago

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राज्‍यविधान परिषद की सदस्‍यता से इस्तीफा दिया

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…

1 घंटा ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – वैश्विक अनिश्चितता के कारण विश्‍व की मुद्राओं में अस्थिरता परन्‍तु भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्‍लेख करते हुए…

1 घंटा ago

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…

2 घंटे ago

दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…

2 घंटे ago