ईरान के साथ अमरीका-इस्राएल संघर्ष तेज़ होने से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा के लिए जी-7 देशों ने आज एक आपात बैठक बुलाई है। ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेचल रीव्स सहित प्रमुख देशों के वित्त मंत्री लगातार बढ़ते संघर्ष के आर्थिक प्रभाव पर चर्चा करेंगे। होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते कच्चे तेल की आपूर्ति में दीर्घकालिक व्यवधान की आशंकाओं के कारण वैश्विक बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। जी-7 कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमरीका सहित प्रमुख औद्योगिक देशों का समूह है और इसमें यूरोपीय संघ भी शामिल है।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…