भारत

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज शाम समाप्‍त

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज शाम समाप्‍त हो गया। इस चरण में 17 राज्‍यों और चार केन्‍द्रशासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे।

अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैण्‍ड, सिक्किम, अण्‍डमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी, उत्‍तराखण्‍ड और तमिलनाडु में सभी लोकसभा सीटों के लिए इसी चरण में मतदान होगा।

राजस्‍थान की 12, उत्‍तरप्रदेश की 8, मध्‍यप्रदेश की 6, असम और महाराष्‍ट्र की पांच-पांच, बिहार की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर की दो और छत्‍तीसगढ, त्रिपुरा और जम्‍मू कश्‍मीर की एक-एक सीट के लिए भी पहले चरण में मतदान होगा।

इस चरण में एक हजार 625 उम्‍मीदवार मैदान में हैं।

पहले चरण में भाजपा के जिन प्रमुख उम्‍मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला होना है, उनमें केन्‍द्रीय सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, तेलंगाना की पूर्व राज्‍यपाल और पुद्दुचेरी की पूर्व उप-राज्‍यपाल तमिलीसाई सौंदरराजन, भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्‍यक्ष के0 अन्‍नामलाई और कर्नाटक में कांग्रेस के कार्ति चिदम्‍बरम तथा द्रविड मुनेत्र कडगम के दयानिधि मारन भी शामिल हैं।

प्रमुख राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारक आज शाम तक प्रचार में जुटे रहे।

प्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी ने त्रिपुरा के अगरतला में जनसभा की। इससे पहले दिन में असम में नलबाडी में रैली की।

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में मंड्या में जनसभा को संबोधित किया। श्री राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्‍तरप्रदेश में गाजियाबाद में संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित किया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में रोड शो किया। भाजपा नेता निर्मला सीतारामन ने मिजोरम में आइजोल में संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित किया।

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बैनर्जी ने असम में सिल्‍चर में जनसभा को संबोधित किया।

तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों पर भी मतदान शुक्रवार को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने आज कहा कि सौ प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता पैदा की गयी है।

राजस्‍थान में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सीपीआईएम दलों के वरिष्‍ठ नेता और निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने प्रचार के अंतिम दिन आज अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

Editor

Recent Posts

यूनेस्को ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की अस्थायी सूची में शामिल किया

यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की…

2 घंटे ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका…

2 घंटे ago

भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी…

2 घंटे ago

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो…

2 घंटे ago

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों के राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध किया

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…

4 घंटे ago