भारत

भारतीय तट रक्षक ने महाराष्ट्र तट के पास डीजल की तस्करी में लिप्‍त मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका को अनधिकृत नकदी राशि ले जाते हुए पकड़ा

भारतीय तट रक्षक (ICG) ने मुंबई से 83 नॉटिकल माइलउत्तर पश्चिम में डीजल की तस्करी में लिप्‍त मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका को अनधिकृत नकदी राशि ले जाते हुए पकड़ा है। सीमा शुल्क से मिली हुई सूचना के आधार पर भारतीय तट रक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (पश्चिम) ने एक ऑपरेशन शुरू किया। इस ऑपरेशन में महाराष्ट्र तट से दूर अपतटीय विकास क्षेत्रों सहित 200 वर्ग मील के क्षेत्र में मछली पकड़ने और व्यापारिक यातायात के बीच रा‍त्रिकालीन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार खोजबीन की गई।

15 अप्रैल, 2024 की रात में भारतीय तट रक्षकों ने अपनी दो फास्ट पैट्रोल नौकाओं और एक इंटरसेप्टर नौका द्वारा किये गए एक खोजबीन समन्वित अभियान मेंइस संदिग्ध नाव का पता लगाया गया और वे उसमें सवार हो गए। प्रारंभिक जांच से पता चला कि यह नावपांच चालक दल के साथ 14 अप्रैल, 2024, को मांडवा बंदरगाह से डीजल की तस्करी के इरादे से संदिग्ध भारतीय अपतटीय आपूर्ति जहाजों (ओएसवी) के साथ मुलाकात करने के लिए रवाना हुई थी। यह पता चला कि यह नाव 20,000 लीटर तक ईंधन भंडारण के लिए बनाए गए संशोधित होल्‍ड के साथ झूठी/विविध पहचान के साथ संचालन कर रही थी। इस संदिग्ध नाव पर उपलब्ध डेटा के परस्‍पर संबंध से इस नौका के पंजीकरण में कई विसंगतियों का भी पता चला है। इस ऑपरेशन में 11.46 लाख रुपये की राशि ले जाने का भी खुलासा हुआ, जो तस्करी किए जाने वाले डीजल के बदले में अपतटीय क्षेत्रों से संचालित होने वाले कुछ भारतीय ओएसवी को दी जानी थी।

17 अप्रैल, 2024 की सुबह इस जहाज को मुंबई बंदरगाह में लाया गया। संबंधित एजेंसियों-राजस्व खुफिया निदेशालय, सीमा शुल्क और राज्य पुलिस इनके संपर्कों का पता लगाने और आगे की कानूनी कार्रवाइयों के लिए संयुक्त रूप से जांच कर रही है।

Editor

Recent Posts

ईरान ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को दी चेतावनी

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की…

3 घंटे ago

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता

भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक के बाद, परीक्षा सुधार पर राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार- लेन मानक में उन्‍नयन करने की स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…

5 घंटे ago