जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस चरण में 26 निर्वाचन क्षेत्रों में 25 सितंबर को मतदान होगा। पुंछ जिले में पुंछ हवेली निर्वाचन क्षेत्र में भी इसी चरण में वोट डाले जाएंगे।
पुंछ जिला एक सीमावर्ती जिला है, जो वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थित है। जिले की आबादी 4 लाख 76 हज़ार 835 है जिसमें मुस्लिम, हिंदू और सिख शामिल हैं। जिले के 89 पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 29 हज़ार 122 मतदाता हैं, जिनमें 65 हज़ार 943 पुरुष और 63 हज़ार 179 महिलाएं हैं और यह अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
चुनाव आयोग ने मतदाताओं की पूरी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र में 190 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें एक गुलाबी, एक हरा, एक पीडब्ल्यूडी और एक युवा मतदान केंद्र शामिल हैं। चुनाव के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 3 आज़ाद उम्मीदवार हैं।
प्रमुख चेहरों में एनसी-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार ऐजाज अहमद जान, भाजपा नेता चौधरी अब्दुल गनी, जम्मू कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शमीम अहमद गनी, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के शाह मोहम्मद तांत्रे और जम्मू कश्मीर पीपल्स कांफ्रेंस के रिधम प्रीत सिंह सूदन शामिल हैं।
तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…
आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में रबी 2025-26…
सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…