भारत

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज; 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रचार जोरों पर है। इस चरण में 13 राज्‍यों की 88 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 8 जिलों में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसमें अमरोहा संसदीय सीट के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इस सीट के लिये आठ निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भाग्य का फैसला यहां के 17 लाख 13 हजार से अधिक मतदाताओं के हाथ में हैं।

दूसरे चरण में कर्नाटक के दक्षिणी भाग में 14 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए प्रचार अभियान जोर पकड रहा है।

केरल में 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। प्रमुख राजनीतिक गठबंधन प्रचार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नांदेड में एक रैली को संबोधित करते हुए पहले चरण के मतदान पर संतोष जताया। उन्‍होंने लोगों से शेष चरण में भी भारी संख्‍या में मतदान करने की अपील की।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

1 घंटा ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

3 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

3 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

3 घंटे ago