ओडिशा में विधानसभा की 42 सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए प्रचार अभियान चरम पर है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल प्रमुख नवीन पटनायक ने केंद्रपाड़ा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बरुआ में एक जनसभा की। प्रतिष्ठित केंद्रपाड़ा संसदीय क्षेत्र में दो बार के लोकसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और बीजू जनता दल के अंशुमान मोहंती के बीच मुकाबला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए इस सप्ताह ओडिशा का दौरा करेंगे। अमित शाह कल ओडिशा में चांदबाली, कोरेई और निमापारा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इस महीने की 29 तारीख को ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस महीने की 30 तारीख को सिमुलिया में लोगों को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि ठीक 11-वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा…
मौसम विभाग ने आज असम और मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर…
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। रिज़र्व बैंक के गवर्नर…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों…
आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…