भारत

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री कार्नी की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

27 फरवरी को प्रधानमंत्री कार्नी मुंबई पहुंचेंगे। अगले दो दिनों में, वे विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भारत और कनाडा के मुख्‍य कार्यकारी अधकिारियों, उद्योग और वित्तीय विशेषज्ञों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों के साथ-साथ भारत में स्थित कनाडा के पेंशन फंड प्रमुखों के साथ वार्तालाप करेंगे। प्रधानमंत्री कार्नी 1 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे। 2 मार्च को, दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और यह कनानास्किस (जून 2025) और जोहान्सबर्ग (नवंबर 2025) में हुई उनकी पिछली बैठकों पर आधारित होगी। वे व्यापार और निवेश; ऊर्जा; महत्वपूर्ण खनिज; कृषि; शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार सहित प्रमुख स्तंभों में वर्तमान में जारी सहयोग की भी समीक्षा करेंगे और जन-संबंधों को मजबूत बनाने पर भी चर्चा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्नी बाद में दिन में आयोजित होने वाले भारत-कनाडा मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के फोरम में भी भाग लेंगे।

यह दौरा भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रहा है। दोनों प्रधानमंत्रियों ने पहले ही एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है और यह एक-दूसरे की चिंताओं और संवेदनशीलता के प्रति पारस्परिक सम्मान, मजबूत जन-संबंधों और बढ़ती आर्थिक पूरकता पर आधारित होगी। दोनों नेताओं की आगामी बैठक भारत और कनाडा के बीच एक दूरदर्शी साझेदारी के निर्माण में सकारात्मक गति और साझा दृष्टिकोण की पुष्टि करने का अवसर प्रदान करेगी।

Editor

Recent Posts

CCI ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…

22 मिनट ago

CCI ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…

29 मिनट ago

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण आयोजित हुआ

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…

34 मिनट ago

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

15 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

15 घंटे ago