सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का बीते वित्त वर्ष (2023-24) की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 3,757 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बेंगलुरु के इस बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 3,175 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 34,025 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल समान तिमाही 28,685 करोड़ रुपये थी। ब्याज आय बढ़कर 28,807 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 23,910 करोड़ रुपये थी। बैंक ने शेयरधारकों के लिए 6.1 रुपये डिविडेंड देने का एलान किया। बैंक की ओर से इस बार सबसे ज्यादा डिविडेंड दिया जा रहा है।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…