भारत

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने नोएडा में निरीक्षण अभियान चलाया, गहन रोकथाम और सख्त प्रवर्तन के निर्देश दिए

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 08.05.2026 को नोएडा, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में में एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया, जिसमें सड़कों पर दिखाई देने वाली धूल के स्तर का आकलन करने और शहर में सड़क की सफाई और झाड़ू लगाने के कार्यों की समीक्षा करने पर ध्यान दिया गया।

आयोग द्वारा गठित कुल 19 उड़न दस्‍तों को नोएडा प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 46 सड़कों को कवर करते हुए पूरे नोएडा में तैनात किया गया था। निरीक्षण के दौरान, सेक्टर 20, 21, 59, 62, 80, 82, 83, 84, 87, 88, 138, 140, 141 और 145 सहित कई स्थानों पर अत्यधिक धूल और निर्माण एवं मलबे (सी एंड डी) के संचय के 28 मामले पाए गए। जांच में कुछ भागों में नियमित सफाई अभियान, धूल नियंत्रण उपायों और सी एंड डी कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और निपटान में कमियों का पता चला।

आयोग ने संबंधित अधिकारियों को मशीनों से नियमित सफाई, लक्षित जल छिड़काव और संचित निर्माण एवं मलबे के समय पर संग्रहण और निपटान के माध्यम से धूल नियंत्रण उपायों को तेज करने का निर्देश दिया है। नोएडा प्राधिकरण को अनाधिकृत डलाव को रोकने और निर्धारित पर्यावरणीय मानदंडों का निरंतर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और प्रवर्तन तंत्र को मजबूत करने की भी सलाह दी गई है।

आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि धूल नियंत्रण उपायों के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की चूक और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। अधिकारियों को जवाबदेही तय करने और ऐसी कमियों के लिए जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की सलाह दी गई है।

इस बात पर ज़ोर दिया गया कि शहरी क्षेत्रों में धूल-मिट्टी प्रदूषण का एक प्रमुख कारण बनी हुई है और इसके निवारण के लिए निरंतर और लक्षित प्रयासों की आवश्यकता है। आयोग ने ज़मीनी स्तर पर निरंतर निगरानी, ​​बेहतर रखरखाव प्रक्रियाओं और जवाबदेही-आधारित धूल नियंत्रण उपायों के कार्यान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।

आयोग ने यह दोहराया कि वायु प्रदूषण के प्रमुख क्षेत्रों की पहचान करने और स्थानीय स्तर पर प्रदूषण के स्रोतों को कम करने के लिए जारी प्रयासों के तहत दिल्ली-एनसीआर में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ अभियान जारी रहेंगे। संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि निरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Editor

Recent Posts

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता

भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…

41 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक के बाद, परीक्षा सुधार पर राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…

45 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

48 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार- लेन मानक में उन्‍नयन करने की स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…

49 मिनट ago

NHRC ने दिल्ली के मुनीरका इलाके में मणिपुर के दो लोगों पर हुए कथित हमले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली के मुनीरका इलाके में मणिपुर के दो लोगों पर…

51 मिनट ago