भारत

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्‍यमंत्री बनें, उनके साथ पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली

शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्‍य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत किया है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्‍यपाल आर एन रवि ने शुभेन्दु अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के कई मुख्‍यमंत्रियों की मौजूदगी में सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्‍यमंत्री और राज्‍य के पहले बीजेपी मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली।

शपथग्रहण प्रक्रिया के अनुसार सबसे सुवेंदु अधिकारी ने मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। उसके बाद एक–एक कर मंत्री के रूप में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक ने शपथ ली। आकाशवाणी समाचार के लिए कोलकाता से काशफी नाहर।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शुभेन्दु अधिकारी ने जनता से गहराई से जुड़े रहने और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझने वाले नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ने पांचों मंत्रियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है और जनता की सेवा की है।

मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि डॉ श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल को किसी प्रमाण की आवश्‍यकता नहीं होती। उन्‍होंने कहा कि जो लोग अब भी नतीजों पर चर्चा कर रहे हैं, उन्‍हें विवेक से काम लेना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में शिक्षा और संस्‍कति को जो भारी नुकसान हुआ है उसे संवारने की जिम्‍मेदारी भाजपा पर है। शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि गुरुदेव की जयंती के शुभ अवसर पर पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया।

आज का दिन बहुत महत्‍वपूर्ण है देश के लिए बंगाल के लिए इसलिए प्रधानमंत्री का इच्‍छा था। नया सरकार रविन्‍द्र जयंती के दिन अपना कार्यकाल शुरू करे। इसलिए हम लोग प्रधानमंत्री जी के नेतृत्‍व में कवि गुरू को प्रणाम करते हुए, आज संविधान को मानते हुए। ओथ टेंकिंग किया।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में कई उच्च स्तरीय व्यापार और निवेश बैठकें कीं

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में कई उच्च स्तरीय व्यापार और…

4 घंटे ago

मौसम विभाग का जून में पूरे देश में सामान्य से कम वर्षा का अनुमान, कई राज्यों में लू की संभावना

मौसम विभाग ने जून से सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में देश भर…

5 घंटे ago

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने देश के सभी उच्‍च न्‍यायालयों को फैसले सुरक्षित रखने के तीन महीने के भीतर उसे सुनाने के निर्देश दिए

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज देश के सभी उच्‍च न्‍यायालयों को फैसले सुरक्षित रखने के तीन…

5 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (TOFEI) एप्लिकेशन के पायलट संस्करण का शुभारंभ किया

विश्व तंबाकू निषेध दिवस (डब्ल्यूएनटीडी) 2026 के अवसर पर पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने आज कर्तव्य…

6 घंटे ago