insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

क्वाड देशों ने समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पहली बार ‘एट सी ऑब्जर्वर मिशन’ प्रारम्भ किया

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और आपसी सहभागिता को को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत भारत, जापान, अमरीका और ऑस्ट्रेलिया के तटरक्षकों ने विलमिंगटन घोषणा के क्रियान्वयन में पहली बार ‘क्वाड एट…

वर्ष का तीसरा ग्रैंड स्लैम विम्‍बलडन टेनिस टूर्नामेंट आज से लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में शुरू होगा

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट आज से लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में शुरू होगा। तेरह जुलाई को पुरुष सिंगल्‍स फाइनल के साथ इस प्रतियोगिता का समापन होगा। कार्लोस अल्काराज और बारबोरा क्रेजिकोवा के अलावा टेनिस प्रेमियों की नज़रें सर्बिया के नोवाक…

यूरोप में भीषण गर्मी का प्रकोप, दक्षिणी स्पेन में अब तक का सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री दर्ज, पुर्तगाल, इटली और क्रोएशिया रेड अलर्ट पर

यूरोप में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यूरोप में गर्म हवाएं चल रही हैं जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ और जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ रही हैं। इससे दक्षिणी स्पेन सबसे ज़्यादा प्रभावित है। स्पेन के एल ग्रैनाडो…

अमेरिका ने कनाडा के साथ व्यापार वार्ता रोकी, नए शुल्क की घोषणा जल्‍द

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कनाडा के साथ अब कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी और जल्द ही उस पर नए शुल्क लगाए जाएंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर कहा कि कनाडा…

IAEA ने कहा – बारह दिन के इस्राइल-ईरान युद्ध के बाद खाड़ी क्षेत्र में विकिरण का स्‍तर सामान्‍य है

अंतर्राष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा है कि इस्राइल और ईरान के बीच 12 दिनों के संघर्ष के बाद खाड़ी क्षेत्र में विकिरण का स्तर सामान्य बना हुआ है। संघर्ष में ईरान के कई परमाणु…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कनाडा के साथ अब कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कनाडा के साथ अब कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी और जल्द ही उसपर नए शुल्क लगाए जाएंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर कहा कि कनाडा द्वारा…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के साथ शीघ्र ही बड़े व्यापार समझौते के संकेत दिए

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि भारत के साथ शीघ्र ही एक बड़े व्‍यापार समझौते पर हस्‍ताक्षर होंगे। कल एक आयोजन में उन्‍होंने कहा कि चीन के साथ समझौते पर हस्‍ताक्षर हो चुके हैं, अब भारत के…

क्‍वाड विदेश मंत्रियों की बैठक एक जुलाई को अमेरिका के वाशिंगटन में

अमरीका एक जुलाई को वांशिगटन डी.सी. में क्‍वाड विदेश मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी करेगा। अमरीका के विदेश विभाग के उप प्रवक्‍ता टॉमी पिगॉट ने कल यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले सप्‍ताह क्‍वाड विदेश…

भारत ने ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत भारतीयों को सुरक्षित निकालने में सहयोग के लिए इस्राइल, ईरान, जॉर्डन, मिस्र, आर्मेनिया और तुर्कमेनिस्तान का आभार व्यक्त किया

भारत ने ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत भारतीयों को सुरक्षित निकाल कर स्‍वदेश वापस लाने के प्रयासों में सहयोग के लिए इस्राइल, ईरान, जॉर्डन, मिस्र, आर्मेनिया और तुर्कमेनिस्तान का आभार व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया…