केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी पटना से गिरफ्तार किया गया। यह झारखंड के बोकारो का निवासी है जिसपर हजारीबाग स्थित राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के केन्द्र से नीट-यूजी परीक्षा का पेपर चुराने का आरोप है। वहीं दूसरे व्यक्ति को पेपर चुराने के आरोप में हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई ने अब तक झारखंड के एक स्कूल से प्रधानाचार्य और सह-प्रधानाचार्य सहित चौदह लोगों की गिरफ्तारी की है। सीबीआई और कई राज्यों की पुलिस नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं का पेपर लीक करने वाले राष्ट्रीय स्तर के गिरोह की पड़ताल कर रही हैं। नीट-यूजी की परीक्षा चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…