insamachar

आज की ताजा खबर

CBI
भारत शिक्षा

CBI ने नीट पेपर लीक मामले में प्रमुख सरगना को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (CBI) ने नीट पेपर लीक मामले में राकेश रंजन उर्फ ​​रॉकी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे सरगना माना जा रहा है। और दस दिन के लिए सी.बी.आई. की हिरासत में भेजा गया है। रॉकी इस रैकेट के एक अन्य व्यक्ति संजीव मुखिया से भी जुड़ा हुआ है, जो दो दशकों से इस तरह की गतिविधियों में शामिल है और फरार है। रॉकी की गिरफ्तारी से सी.बी.आई. को जांच में मदद मिल सकती है। जांच एजेंसी ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। सी.बी.आई. और विभिन्न राज्य पुलिस बल इस रैकेट की जांच कर रहे हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *