बिज़नेस

CBIC ने जीएसटी उल्लंघन के लिए फर्जी और धोखाधड़ी वाले समन जारी करने वालों के खिलाफ चेतावनी दी

हाल ही में यह देखा गया है कि धोखाधड़ी के इरादे से कुछ व्यक्ति करदाताओं को फर्जी समन बना कर भेज रहे हैं। ऐसे करदाता जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई), केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की जांच के दायरे में हो भी सकते हैं और नहीं भी आ सकते हैं।

विभाग के विशेष प्रतीक चिन्‍ह (लोगो) और दस्तावेज़ पहचान संख्या (डीआईएन) के इस्तेमाल के कारण यह नकली समन मूल समन से बहुत मिलता-जुलता है। हालाँकि, ये डीआईएन नंबर नकली हैं और धोखेबाज़ों द्वारा दस्तावेज़ को असली दिखाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है।

यह एक बार फिर स्पष्ट किया जाता है कि करदाता सीबीआईसी की वेबसाइट https://esanchar.cbic.gov.in/DIN/DINSearch पर ‘VERIFY CBIC-DIN’ विंडो का उपयोग करके सीबीआईसी के किसी भी अधिकारी द्वारा जारी किसी भी संचार (समन सहित) की वास्तविकता को आसानी से सत्यापित कर सकते हैं।

डीआईएन की पुष्टि करने पर, यदि कोई व्यक्ति या करदाता पाता है कि समन/पत्र/नोटिस फर्जी है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित कार्यालय को दी जा सकती है। इससे सक्षम डीजीजीआई/सीजीएसटी गठन को जनता को ठगने के लिए फर्जी समन/पत्र/नोटिस का उपयोग करने वाले धोखेबाजों के खिलाफ कानून प्रवर्तन कार्रवाई करने में सक्षम बनाया जा सकेगा। सीबीआईसी ने सभी सीबीआईसी अधिकारियों द्वारा भेजे गए संदेश पर डीआईएन बनाने और उद्धृत करने के संबंध में 5 नवंबर 2019 को परिपत्र संख्या 122/41/2019-जीएसटी जारी किया है।

Editor

Recent Posts

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संपीड़ित बायोगैस सम्मेलन 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत की ईंधन आयात पर…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन विषय पर बजट उपरांत वेबिनार को वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्‍यम से संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है और दीर्घकालिक…

2 घंटे ago

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया…

2 घंटे ago

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की…

4 घंटे ago

CBSE ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से 11 तारीख तक होने वाली 10वीं की परीक्षा रद्द की

केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से ग्‍यारह मार्च तक होने…

5 घंटे ago

भारत ने इंग्‍लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में 7 रन से हराया, ICC T20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंचा

भारत आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंच गया है। कल रात मुंबई के…

5 घंटे ago