भारत

CBSE 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 जुलाई से शुरू होगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई को शुरू होगी। बोर्ड के अधिकारियों ने सोमवार को यह घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि इस साल 10वीं कक्षा में 1.32 लाख विद्यार्थियों को और 12वीं कक्षा में 1.22 लाख विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा की श्रेणी में रखा गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 की सिफारिश के तहत सीबीएसई ने ‘कम्पार्टमेंट’ परीक्षा का नाम बदलकर ‘सप्लीमेंट्री’ (पूरक) परीक्षा कर दी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के मुताबिक 12वीं कक्षा के विद्यार्थी को एक विषय में पूरक परीक्षा के जरिये अपने अंक में सुधार करने का मौका दिया जाएगा जबकि 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दो विषयों में यह मौका मिलेगा।

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए

सीबीएसई ने आज दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। सीबीएसई ने एक बयान में कहा है कि 12वीं में कुल 87.98 प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60 रहा। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.75 है, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.71 है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.cbseresults.nic.in, www.cbse.gov.in के साथ-साथ डिजीलॉकर और उमंग ऐप्स पर भी देखे जा सकते हैं।

Editor

Recent Posts

अमरीका के केन्‍द्रीय बैंक-फेडरल रिज़र्व ने महंगाई बढ़ने के बावजूद प्रमुख ब्याज दर 3.9% पर बरकरार रखी

अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी निर्धारित ब्याज दर को 3.7-5 प्रतिशत से 4…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रगति की 54वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में सक्रिय शासन और योजनाओं…

2 घंटे ago

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदला, आज और कमजोर होने की संभावना

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उससे सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजर…

2 घंटे ago

भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग जापान को पीछे छोड़कर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उद्योग बन गया

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 22 लाख करोड़ रुपये…

2 घंटे ago

एनपीपीए ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं के संशोधित एमआरपी जारी किए; नई कीमतें 9 नवंबर से प्रभावी होंगी

रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन…

2 घंटे ago