इंडिजीन लिमिटेड का शेयर सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद 452 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 26 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से 45.95 प्रतिशत के उछाल के साथ 659.70 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 26.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 570.65 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर इसने 44.91 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 655 रुपये पर कारोबार शुरू किया। कारोबार के अंत में यह 25.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 569.50 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13,614.40 करोड़ रुपये रहा।
अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी निर्धारित ब्याज दर को 3.7-5 प्रतिशत से 4…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में सक्रिय शासन और योजनाओं…
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उससे सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजर…
सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 22 लाख करोड़ रुपये…
रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन…