केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। इस परीक्षा में देश और विदेश में 42 लाख से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है और इसके लिये सात हज़ार आठ सौ 42 केंद्र बनाये गये हैं।
ये परीक्षाएं एक ही सत्र में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 मार्च को और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल को समाप्त होगी। परीक्षार्थियों को केन्द्रों पर प्रवेश के लिये प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 से 45 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
इस बीच, दिल्ली मेट्रो ने परीक्षार्थियों क सुविधा के लिए कई उपाय किए हैं। मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान सीबीएसई प्रवेश पत्र ले जाने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। टिकट खरीदते समय भी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…