भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और फ्रांस की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अमरीका और फ्रांस की सफल यात्रा के बाद स्‍वदेश लौट आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प के निमंत्रण पर अमरीका गये थे।

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प के दूसरी बार राष्‍ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की अमरीका की यह पहली यात्रा थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के साथ वाशिंगटन में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत बृहस्‍पतिवार की रात को शुरू हुई और तकरीबन चार घंटे तक चली। विचार विमर्श के दौरान सामरिक और सुरक्षा सहयोग, रक्षा, व्‍यापार, आर्थिक गतिविधि, प्रौद्योगिकी ऊर्जा सुरक्षा, जन संपर्क तथा आपसी हित के क्षेत्री और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने संयुक्‍त रूप से 21वीं शताब्‍दी के लिए अमरीका भारत कॉम्‍पेक्‍ट का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प भूमि और वायु प्रणालियों के साथ-साथ सह-उत्पादन समझौतों सहित कई मंचों पर चल रही रक्षा खरीद वार्ता को आगे बढ़ने पर भी सहमत हुए। दो देशों की यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा पर थे। सुपर्णा की रिपोर्ट के साथ, समाचार कक्ष से, शक्ति सिंह।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

3 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

3 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

3 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

3 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

3 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

17 घंटे ago