केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोशल मीडिया में प्रसारित 2025 बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों के लीक होने से संबंधित दावों का खंडन किया है। बोर्ड ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया में पेपर लीक की अफवाह फैला रहे हैं। बोर्ड ने कहा कि ये दावे निराधार हैं और इनका उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों में अनावश्यक डर पैदा करना है।
बोर्ड ने कहा कि अधिकारी इसकी सक्रिय निगरानी कर रहे हैं और गलत सूचना फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
बोर्ड ने बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड ने अभिभावकों से अफवाहों पर विश्वास न करने को कहा है। विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूलों को उचित जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डबल्यू डबल्यू डबल्यू डॉट सी बी एस ई डॉट जीओवी डॉट आई एन पर भरोसा करने को कहा है।
वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो अब…
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न बाधाओं को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…
बजट घोषणा 2026 के अनुरूप, वैश्विक व्यापार में आई बाधाओं से प्रभावित विनिर्माण इकाइयों की…
विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…