insamachar

आज की ताजा खबर

Estemo Limited by Honda Motor Company Limited
Current Affairs बिज़नेस

CCI ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत वोटिंग इंटरेस्ट के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत वोटिंग इंटरेस्ट के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा हिताची लिमिटेड (विक्रेता) से एस्टेमो लिमिटेड (लक्ष्य) में 21 प्रतिशत वोटिंग इंटरेस्ट के अधिग्रहण से संबंधित है।

अधिग्रहणकर्ता कंपनी होंडा गिकेन कोग्यो काबुशिकी काइशा के रूप में जापान के कंपनी अधिनियम के तहत निगमित एक सीमित देयता संयुक्त स्टॉक निगम है। यह होंडा समूह की प्रमुख कंपनी है। भारत में, यह मुख्य रूप से (i) ऑटोमोबाइल, दोपहिया वाहन और बिजली उत्पादों के निर्माण और बिक्री, (ii) ऑटोमोबाइल और दोपहिया वाहनों के लिए ऑटोमोटिव कल-पुर्जो के निर्माण और बिक्री, और (iii) अनुसंधान और विकास गतिविधियों में लगी हुई है।

लक्षित कंपनी को 2009 में जापान के कानूनों के तहत निगमित किया गया था, 2021 में इसका विलय और एकीकरण हुआ और अब यह अधिग्रहणकर्ता, विक्रेता और जेआईसीसी-01 इन्वेस्टमेंट बिजनेस लिमिटेड पार्टनरशिप द्वारा संयुक्त रूप से नियंत्रित है। भारत में, लक्षित कंपनी मुख्य रूप से (i) ऑटोमोबाइल और दोपहिया वाहनों के लिए ऑटोमोटिव कल-पुर्जो के निर्माण और बिक्री, (ii) बिजली उत्पादों के लिए घटकों की बिक्री, और (iii) सहायक अनुसंधान और विकास गतिविधियों में लगी हुई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *