भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीसीपीई वेलबीइंग होल्डको टू लिमिटेड और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एशिया IV लिमिटेड द्वारा ओमेगा-मेयर लिमिटेड और मेयर ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड पर एकमात्र नियंत्रण के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। यह बेन कैपिटल द्वारा प्रबंधित और/या सलाह दिए जाने वाले फंड हैं।
प्रस्तावित संयोजन ओमेगा-मेयर लिमिटेड ( सायन टारगेट ) और मेयर ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ( मेयर टारगेट ) पर एकमात्र नियंत्रण के अधिग्रहण से संबंधित है, जो क्रमशः ‘विटाबायोटिक्स’ और ‘मेयर ऑर्गेनिक्स’ के रूप में व्यवसाय करने वाली कंपनियों और संबद्ध कंपनियों के समूह के मालिक और नियंत्रक हैं और यह अधिग्रहण बेन कैपिटल इन्वेस्टर्स, एलएलसी ( बेन कैपिटल ) द्वारा प्रबंधित और/या सलाह दिए गए फंडों द्वारा बीसीपीई वेलबीइंग होल्डको टू लिमिटेड ( अधिग्रहणकर्ता 1 ) और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एशिया IV लिमिटेड ( अधिग्रहणकर्ता 2 ) के माध्यम से किया जा रहा है ।
बेन कैपिटल अमेरिका स्थित एक प्राइवेट इक्विटी निवेश फर्म है जो सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, खुदरा और उपभोक्ता उत्पाद, संचार, वित्तीय सेवाएं और औद्योगिक/विनिर्माण सहित कई उद्योगों की कंपनियों में निवेश करती है।
लक्षित कंपनियां वैश्विक स्तर पर और भारत में भी न्यूट्रास्यूटिकल्स की आपूर्ति में लगी हुई हैं। मेयर ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड भारत में कुछ ओवर-द-काउंटर और प्रिस्क्रिप्शन तैयार खुराक वाली दवाओं के उत्पादन और आपूर्ति में भी मौजूद है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…
आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…