बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। नाना पाटेकर अपने घर पर बेहोश पाए गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।
नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेताओं में शामिल थे। कई दशकों के फिल्मी करियर में उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में अपनी पहचान बनाई। उन्हें परिंदा, क्रांतिवीर, अब तक छप्पन और वेलकम जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए व्यापक पहचान मिली।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत कम अभिनेताओं में वह गहराई, विशिष्टता और दमदार उपस्थिति होती है, जो श्री नाना पाटेकर जी में थी। श्री मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर ने प्रत्येक भूमिका में उल्लेखनीय बहुमुखी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय देते हुए दर्शकों को ऐसे किरदार दिए जो पीढ़ियों तक याद रहेंगे। उन्हें उनके स्पष्ट और बेबाक विचारों के लिए भी सराहा जाता था। वे अपने विचारों को व्यक्त करने में कभी संकोच नहीं करते थे।
प्रधानमंत्री ने हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से एक बड़ी रिक्तता पैदा हो गई है। उन्होंने उनके परिजनों, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने भूमध्य सागर में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के हिस्से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में…
चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर निम्न दवाब में बदल गया है, लेकिन अगले 24 घंटे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन और सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा…
भारत ने सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…