बिज़नेस

सीसीआई ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (KCIL) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर (AFCPL) और अपोलो स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स (ASHPL) की शत-प्रतिशत तक इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (केसीआईएल) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड (एएफसीपीएल) और अपोलो स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड (एएसएचपीएल) की शत-प्रतिशत तक इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण और इससे संबंधित मामलों को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में निम्नलिखित शामिल हैं:

क. केसीआईएल द्वारा एएफसीपीएल की शत-प्रतिशत तक इक्विटी शेयरधारिता तथा एएसएचपीएल की शत-प्रतिशत इक्विटी शेयरधारिता का अधिग्रहण (प्रस्तावित अपोलो अधिग्रहण);

ख. प्रस्तावित अपोलो अधिग्रहण के आंशिक प्रतिफल के रूप में अपोलो हेल्थ एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड (एएचएलएल) को केसीआईएल में (पूर्ण रूप से डिबेंचर-शेयर परिवर्तन के बाद) 9.9 प्रतिशत शेयरधारिता का प्रतिनिधित्व करने वाले इक्विटी शेयरों और ऐच्छिक ऑप्शनली कन्वर्टिबल जारी करना (प्रस्तावित केसीआईएल अधिग्रहण); और

ग. अरवोन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को केसीआईएल में निश्चित इक्विटी शेयरधारिता का निर्गमन (अरवोन) (प्रस्तावित केसीआईएल निवेश)।

(उपर्युक्त चरणों को सामूहिक रूप से प्रस्तावित संयोजन कहा गया है)।

केसीआईएल एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है, जो क्लाउडनाइन ब्रांड नाम के तहत सुपर-स्पेशलिटी अस्पतालों की श्रृंखला का संचालन करती है। यह मुख्य रूप से मां और बच्चे की देखभाल (मदर एंड बेबी केयर) पर केंद्रित है और मातृत्व (मेटरनिटी), स्त्री रोग (गाइनेकोलॉजी), बाल रोग (पीडियाट्रिक्स), तथा फर्टिलिटी (प्रजनन उपचार) के क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देती है। वर्तमान में यह भारत के कई प्रमुख शहरों में अपने केंद्रों का संचालन करती है, जिनमें बेंगलुरु, दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, लुधियाना और चंडीगढ़ शामिल हैं।

एएचएलएल भी प्राथमिक देखभाल क्लीनिक और नैदानिक सेवाओं के संचालन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्य करती है। अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड (एएचईएल) के पास एएचएलएल की प्रतिशत इक्विटी शेयरधारिता है। एएचईएल एक सार्वजनिक रूप से पब्लिकली लिस्टेड कंपनी है, जिसमें प्रमोटर ग्रुप की 28.02 प्रतिशत शेयरधारिता है और शेष 71.98 प्रतिशत शेयरधारिता सार्वजनिक शेयरधारकों के पास है।

एएफसीपीएल अपोलो ग्रुप के तहत फर्टिलिटी क्लीनिकों की एक श्रृंखला है और यह पूरी तरह से एएचएलएल के स्वामित्व में है। यह असिस्टेड रिप्रोडक्टिव ट्रीटमेंट और रिप्रोडक्टिव मेडिसिन में विशेषज्ञता रखती है, जो इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ), एम्ब्रियो फ्रीजिंग, आनुवंशिक परीक्षण आदि जैसी सेवाएं प्रदान करती है।

जून 2024 तक एएसएचपीएल के तीन बिजनेस सेगमेंट थे, जिनके नाम क्रेडल, फर्टिलिटी और स्पेक्ट्रा थे।

Editor

Recent Posts

पीएम मोदी ने फिर से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की अनावश्‍यक खरीद और विदेश में विवाह आयोजन से बचने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक बार पुन: लोगों से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की…

2 मिनट ago

अमेरिका ने ईरान में आईआरजीसी के ठिकानों पर फिर से हमले किए

अमरीका ने ईरान में इस्‍लामिक रेवोल्‍युशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को निशाना बना कर नए सिरे…

3 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में आयोजित 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026…

9 मिनट ago

सीसीआई ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड…

14 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 राज्यों को कृषि विकास के लिए 1,183 करोड़ रु. से अधिक की दूसरी ‘मदर सैंक्शन’ जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर और समृद्ध किसान' के विजन को धरातल पर तेजी से…

14 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएम-डीडीकेवाई) की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में प्रधानमंत्री…

14 घंटे ago