बिज़नेस

CCI ने MUFG बैंक लिमिटेड द्वारा DMI फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की अतिरिक्त प्रतिभूतियों के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एमयूएफजी बैंक लिमिटेड द्वारा डीएमआई फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की अतिरिक्त प्रतिभूतियों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन में एमयूएफजी बैंक लिमिटेड (एमयूएफजी बैंक/अधिग्रहणकर्ता) द्वारा डीएमआई फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (डीएमआई फाइनेंस/लक्ष्य) की अतिरिक्त प्रतिभूतियों के अधिग्रहण की परिकल्पना की गई है, जिससे एमयूएफजी बैंक की शेयरधारिता बढ़कर डीएमआई फाइनेंस की शेयर पूंजी का 20 प्रतिशत हो जाएगी।

एमयूएफजी बैंक जापान में स्थित एक प्रमुख बैंकिंग संस्थान है जिसका मुख्यालय मारुनोची टोक्यो जापान में है। एमयूएफजी बैंक का पूर्ण स्वामित्व और नियंत्रण मित्सुबिशी UFJ फाइनेंशियल ग्रुप, इंक. के पास है। यह टोक्यो जापान में निगमित एक वित्तीय सेवा और होल्डिंग कंपनी है। एमयूएफजी बैंक भारत में कॉर्पोरेट बैंकिंग ऋण; जमा खाते; प्रेषण; व्यापार वित्त; और बैंक गारंटी प्रदान करता है:।

डीएमआई फाइनेंस एक निजी लिमिटेड कंपनी है जो भारतीय रिजर्व बैंक के साथ एक मध्यम स्तर की ‘सिस्टमैटिक्ली महत्वपूर्ण गैर-जमा स्वीकार करने वाली’ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में पंजीकृत है। यह भारत में ऋण और उधार सेवाओं के प्रावधान में लगी हुई है। इसमें व्यक्तिगत ऋण, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को ऋण और उपभोग ऋण का प्रावधान शामिल है।

Editor

Recent Posts

DGCA ने जायरोप्लेन पायलटों के लिए प्रशिक्षण ढांचा प्रस्तुत किया

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…

1 घंटा ago

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के कमांडरों के दूसरे सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…

1 घंटा ago

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…

1 घंटा ago

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली दो मेमू सेवा आरंभ करने की स्वीकृति दी

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…

1 घंटा ago

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

4 घंटे ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

4 घंटे ago