भारत

पेंशनभोगियों और बुजुर्गों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र का आंकड़ा रिकॉर्ड एक करोड़ के पार हुआ

पेंशनभोगियों और बुजुर्ग नागरिकों की सहूलियत के लिए शुरू किए गए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) ने वर्तमान में जारी अभियान “डीएलसी 3.0” में रिकॉर्ड एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

केंद्रीय कार्मिक/डीओपीटी/डीएआरपीजी के प्रभारी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बुजुर्ग नागरिकों के जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करेगी, जिसे उन्होंने पिछले रविवार को “मन की बात” कार्यक्रम में व्यक्त किया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 नवम्बर 2024 को मन की बात के 116वें एपिसोड में कहा था, “अब डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा मिलने से चीजें बहुत सरल हो गई हैं; बुजुर्गों को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। बुजुर्गों को तकनीक की वजह से कोई परेशानी नहीं होती। बुजुर्ग तकनीक के प्रति जागरूक बन रहे हैं। ऐसे ही प्रयासों से आज डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र पाने वालों की संख्या 80 लाख को पार कर गई है। इनमें से 2 लाख से ज्यादा बुजुर्ग ऐसे हैं जिनकी उम्र 80 साल से भी ज्यादा हो गई है।”

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “डीएलसी अभियान 3.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विजन को पूरा किया जा रहा है। पेंशन वितरण करने वाले बैंक, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, रक्षा लेखा महानियंत्रक, रेल मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, डाक विभाग, आईपीपीबी, यूआईडीएआई और पेंशनभोगी कल्याण संगठनों सहित सभी प्रमुख हितधारक पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए पूरी सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली से राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 3.0 का शुभारंभ किया। डीएलसी अभियान 3.0 को 1-30 नवंबर, 2024 तक भारत के 800 शहरों/कस्बों में आयोजित किया जा रहा है। 1-25 नवंबर, 2024 तक 800 शहरों/जिलों में 1984 शिविर आयोजित किए गए हैं, देश भर में 1.8 लाख डाकिए तैनात किए गए हैं।

26.11.2024 तक 100 लाख डी.एल.सी. तैयार हो चुके हैं, जिनमें से 30,34,218 डी.एल.सी. यानी 30% से अधिक डीएलसी फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से तैयार हुए हैं। डी.एल.सी. अभियान 3.0 के तहत फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से जमा डी.एल.सी. में 202 गुना वृद्धि हुई है। अभियान के भाग के रूप में, सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ 5 विशाल शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें से 3 दिल्ली में, 1 बेंगलुरु में और 1 का आयोजन हैदराबाद में हुआ।

शिविरों के दौरान पेंशनभोगियों और पेंशनभोगी कल्याण संगठनों ने बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र का विकास पेंशनभोगियों, विशेषकर वृद्धों, विकलांगों और अस्पताल में भर्ती लोगों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि भारत सरकार की हर पेंशनभोगी के लाभ के लिए डिजिटल टूल्स का उपयोग करने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने थाईलैंड की उप-प्रधानमंत्री एवं वाणिज्य मंत्री सुपाजी सुथुमपुन से मुलाकात की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में…

54 मिनट ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ईटानगर के चिम्पू में सुनने, देखने और बौद्धिक रूप…

57 मिनट ago

UIDAI ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में आधार फेस ऑथेंटिकेशन एसडीके और सैंडबॉक्स लॉन्च किया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आज ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में आधार फेस ऑथेंटिकेशन…

1 घंटा ago

रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने दिल्ली मंडल नियंत्रण कार्यालय में सुरक्षा, संचालन, समय की पाबंदी और जन शिकायतों की समीक्षा की

रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने आज दिल्ली मंडल के नियंत्रण कार्यालय…

1 घंटा ago

NHRC ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में स्थित खंभाथा और निकटवर्ती बस्तियों के दर्जनों बच्चों के बारे में मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में स्थित खंभाथा…

1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने आज रेल मंत्रालय की लगभग 10,021 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने आज…

5 घंटे ago