बिज़नेस

CCI ने ग्रीनको एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड में अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने ग्रीनको एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड (पूर्व में तीस्ता ऊर्जा लिमिटेड) में अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की है।

ग्रीनको एनर्जीज़ भारत में निगमित एक सीमित देयता कंपनी है। यह ग्रीनको मॉरीशस की पूर्ण स्वामित्व वाली (अप्रत्यक्ष रूप से) सहायक कंपनी है। ग्रीनको मॉरीशस का पूर्ण स्वामित्व मॉरीशस में निगमित कंपनी ग्रीनको एनर्जी होल्डिंग्स (जीईएच) के पास है, जो ग्रीनको समूह की कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है। जीईएच एक निवेश होल्डिंग कंपनी है, जिसका भारत में बिजली उत्पादन क्षेत्र में संलग्न कंपनियों के पोर्टफोलियो में निवेश है।

सिक्किम ऊर्जा एक विशेष प्रयोजन वाहन है, जिसे उत्तरी सिक्किम, भारत में 1200 मेगा वाट (एमडब्ल्यू) (प्रति 200 मेगावाट की 6 इकाइयां) पनबिजली परियोजना के कार्यान्वयन के उद्देश्य से निगमित किया गया है।

Editor

Recent Posts

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

3 मिनट ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

6 मिनट ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

13 मिनट ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

15 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

20 मिनट ago

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

15 घंटे ago