बिज़नेस

CCI ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर BWP Pte द्वारा बालाजी वेफर्स में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को स्‍वीकृति दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड द्वारा बालाजी वेफर्स प्राइवेट लिमिटेड में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को स्‍वीकृति दे दी है। जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड (जीएएसबीडब्ल्यूपी) बालाजी वेफर्स प्राइवेट लिमिटेड (बालाजी वेफर्स) के वर्तमान शेयरधारकों से पूर्णतः डाइल्यूटेड आधार पर बालाजी वेफर्स की कुछ शेयरधारिता का अधिग्रहण कर रही है ।

जीएएसबीडब्‍ल्‍यूपी सिंगापुर के कानूनों के अंतर्गत निगमित एक निवेश होल्डिंग कंपनी है। जीएएसबीडब्‍ल्‍यूपी, जनरल अटलांटिक निवेश निधियों के एक समूह से संबद्ध है और यह वैश्विक क्षेत्रों- प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और जीवन विज्ञान, वित्तीय सेवाएं, उपभोक्ता, जलवायु तथा सतत अवसंरचना और रियल एस्टेट- में बढ़ते व्यवसायों को पूंजी तथा रणनीतिक सहायता प्रदान करता है। इसका उद्देश्य अपने पोर्टफोलियो कंपनियों में दीर्घकालिक निवेश करना है।

बालाजी वेफर्स एक भारतीय स्नैक फूड निर्माता कंपनी है जो नमकीन स्नैक्स, बिना नमक वाले स्नैक्स, बिस्कुट, रेडी-टू-ईट फूड और मसालों सहित पैकेटबंद खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के व्यवसाय में शामिल है। यह पूरे भारत में वितरकों और खुदरा विक्रेताओं के एक व्यापक नेटवर्क के माध्यम से अपने उत्पादों की आपूर्ति करती है, विशेष रूप से पश्चिमी और मध्य भारत में इसकी मजबूत उपस्थिति है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय बैठक की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के…

1 घंटा ago

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…

21 घंटे ago

भारतीय विमानन कम्‍पनी खाड़ी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए आज 58 उड़ान संचालित कर रही है

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…

21 घंटे ago

ICC T20 World Cup के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…

21 घंटे ago