भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईपीएल) द्वारा पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (पेगाट्रॉन इंडिया) की कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण और टेल कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईएल) के व्यापार उपक्रम को पेगाट्रॉन इंडिया को स्थानांतरित करने को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
टीईपीएल टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसे बड़े ग्राहकों के लिए उच्च स्तर के सटीक घटकों के निर्माण की विशेषज्ञता प्राप्त है। यह स्मार्टफोन के लिए स्मार्टफोन एनक्लोजर (यानी, फोन का फ्रेम जिस पर स्मार्टफोन के अन्य घटक/उप-असेंबली असेंबल किए जाते हैं) बनाती है। टीईपीएल, अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस [जिसे पहले विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था] के माध्यम से स्मार्टफोन के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन सेवाओं (ईएमएस) के प्रावधान में भी संलग्न है।
इसके अलावा, टीईपीएल, अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टीईएल के माध्यम से स्मार्टफोन के लिए ईएमएस प्रदान करने के लिए एक ग्रीनफील्ड सुविधा स्थापित कर रही है।
पेगाट्रॉन इंडिया पेगाट्रॉन कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी है। पेगाट्रॉन इंडिया एक वैश्विक स्मार्टफोन ब्रांड के लिए स्मार्टफोन के लिए ईएमएस सेवाओं के प्रावधान में संलग्न है और भारत में स्मार्टफोन ब्रांड को बेचने के अलावा अपने उत्पादों को उत्तरी अमेरिका, एशिया और यूरोप के विभिन्न देशों को निर्यात करती है।
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…
अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का…
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…