बिज़नेस

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के GDP में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी में छह दशमलव चार प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा आज जारी चालू वित्त वर्ष के लिए वार्षिक जीडीपी के प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार, नाममात्र जीडीपी में नौ दशमलव सात प्रतिशत की वृद्धि दर देखी गई है। पिछले वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान आठ दशमलव दो प्रतिशत था, जबकि नाममात्र जीडीपी वृद्धि दर नौ दशमलव छह प्रतिशत अनुमानित की गई थी।

मंत्रालय ने कहा कि वास्तविक सकल मूल्य वर्धित-जीवीए वित्त वर्ष 2023-24 में सात दशमलव दो प्रतिशत की वृद्धि दर की तुलना में छह दशमलव चार प्रतिशत बढ़ा है। नाममात्र जीवीए ने पिछले वित्त वर्ष की आठ दशमलव पांच प्रतिशत की वृद्धि दर की तुलना में नौ दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि दर दिखाई है।

अनुमानों में बताया गया है कि कृषि और संबद्ध क्षेत्र का वास्तविक जीवीए तीन प्रतिशत आठ प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के एक दशमलव चार प्रतिशत से अधिक है। निर्माण क्षेत्र और वित्तीय, रियल एस्टेट और व्यावसायिक सेवा क्षेत्र में भी अच्‍छी वृद्धि होने की उम्मीद है। निर्माण क्षेत्र का वास्तविक जीवीए आठ दशमलव छह प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। इसी तरह, वित्तीय, रियल स्टेट और व्यावसायिक सेवा क्षेत्र में सात दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

12 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

12 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

12 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

14 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

14 घंटे ago