बिज़नेस

CCI ने ब्लैकरॉक फंडिंग, इंक. द्वारा ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, LLC के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ब्लैकरॉक फंडिंग, इंक. द्वारा ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, एलएलसी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन ब्लैकरॉक फंडिंग, इंक (बीएफआई) द्वारा ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, एलएलसी (जीआईएम) में सीमित देयता कंपनी के शत-प्रतिशत हितों के अधिग्रहण से संबंधित है।

बीएफआई ब्लैकरॉक इंक (ब्लैकरॉक) की एक नवगठित पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसकी कोई स्वतंत्र गतिविधियां नहीं हैं। ब्लैकरॉक संयुक्त राज्य अमेरिका की एक सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी है जो दुनिया भर के संस्थागत एवं खुदरा ग्राहकों को वैश्विक निवेश प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन और सलाहकार सेवाएं प्रदान करने के प्रावधान में सक्रिय है। ब्लैकरॉक दुनिया भर में संस्थागत और व्यक्तिगत निवेशकों की ओर से संपत्ति का प्रबंधन करती है।

जीआईएम वैश्विक स्तर का एक स्वतंत्र बुनियादी ढांचा कोष प्रबंधक है, जिसका मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में है। जीआईएम और उसके सहयोगी ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स (“जीआईपी फंड्स”) के ट्रेडिंग नाम के तहत संचालित होने वाले कुछ निवेश फंडों का प्रबंधन करते हैं।

Editor

Recent Posts

DGCA ने जायरोप्लेन पायलटों के लिए प्रशिक्षण ढांचा प्रस्तुत किया

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…

8 घंटे ago

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के कमांडरों के दूसरे सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…

8 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…

8 घंटे ago

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली दो मेमू सेवा आरंभ करने की स्वीकृति दी

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…

8 घंटे ago

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

10 घंटे ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

10 घंटे ago