बिज़नेस

CCI ने मित्सुबिशी कॉरपोरेशन द्वारा TVS सर्टिफाइड Pvt Ltd और TVS व्हीकल मोबिलिटी सॉल्यूशन Pvt Ltd की कुछ इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किए जाने को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने मित्सुबिशी कॉरपोरेशन द्वारा टीवीएस सर्टिफाइड प्राइवेट लिमिटेड और टीवीएस व्हीकल मोबिलिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की कुछ इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किए जाने को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन मित्सुबिशी कॉरपोरेशन (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा टीवीएस सर्टिफाइड प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य 1) ​​और टीवीएस व्हीकल मोबिलिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य 2) में इक्विटी हिस्सेदारी प्राप्त करने से संबंधित है।

अधिग्रहणकर्ता एक वैश्विक एकीकृत व्यावसायिक उद्यम है जो विभिन्‍न व्यवसायों का विकास और संचालन करता है और जिसके कार्यालय एवं सहायक कंपनियां 90 देशों और क्षेत्रों में हैं और दुनिया भर में इसकी लगभग 1,700 समूह कंपनियां हैं और जो प्राकृतिक गैस, औद्योगिक सामग्री, पेट्रोलियम एवं रसायन, खनिज संसाधन, औद्योगिक अवसंरचना, ऑटोमोटिव व मोबिलिटी, खाद्य पदार्थ उद्योग, उपभोक्ता उद्योग, बिजली समाधान, और शहरी विकास सहित विभिन्‍न उद्योगों में अपना संचालन करता है।

लक्ष्य 1 मुख्य रूप से भौतिक नीलामी यार्डों में ऑफलाइन चैनलों के माध्यम से नीलामी आयोजित करके प्रयुक्त या सेकेंड हैंड वाहनों की बिक्री के व्यवसाय में संलग्न होगी।

लक्ष्य 2 अन्य व्‍यवसायों के साथ-साथ (i) वाणिज्यिक वाहनों और यात्री वाहनों, जिनमें इलेक्ट्रिक वाहन और निर्माण उपकरण और सामग्री संचालन वाहन शामिल हैं, की डीलरशिप एवं वितरण, और (ii) मोटर वाहन सेवाओं और किसी विशिष्ट निर्माता के लिए वाहनों के स्पेयर पार्ट्स की डीलरशिप और वितरण का कार्य करेगी।

Editor

Recent Posts

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…

23 मिनट ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने माता साहिब हसी देवी जी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…

24 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में सहकारी संघवाद और विधिक सुधारों पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारतीय विधि आयोग…

31 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल सुबह नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

41 मिनट ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में यमुना नदी के पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़ की…

5 घंटे ago