बिज़नेस

सीसीआई ने डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में दिवाला एवं शोधन अक्षम्यता संहिता, 2016 (आईबीसी) के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के अनुसार डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) का 100% अधिग्रहण शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता डालमिया भारत लिमिटेड (डीबीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो डालमिया भारत समूह की अंतिम मूल इकाई है। डीबीएल (सीधे और अपनी सहयोगी कंपनियों के माध्यम से) मुख्य रूप से सीमेंट के निर्माण और बिक्री में लगी हुई है।

जेएएल विविध व्यावसायिक गतिविधियों में संलग्न है , जैसे रियल एस्टेट, सीमेंट, आतिथ्य, इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) और वर्तमान में आईबीसी के तहत सीआईआरपी से गुजर रही है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

22 मिनट ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

24 मिनट ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

34 मिनट ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

43 मिनट ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत की रक्षा तैयारियों पर इसके प्रभाव की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना प्रमुखों, रक्षा…

2 घंटे ago