भारत

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की अपूर्ण अंतिम मतदाता सूची जारी की

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में अपूर्ण अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की है। विशेष गहन पुनरीक्षण- एस आई आर प्रक्रिया के बाद प्रकाशित इस अपूर्ण अंतिम सूची के अनुसार मतदाताओं की कुल संख्या 7 करोड़ 4 लाख 59 हजार 284 है।

मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि मसौदा प्रकाशन के समय मतदाताओं की कुल संख्या 7 करोड़ 8 लाख 16 हजार 630 थी। एस आई आर में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया के माध्यम से, अंतिम सूची से 5 लाख 46 हजार 53 नाम हटा दिए गए हैं। मसौदा सूची में ही 58 लाख 20 हजार से अधिक नाम हटा दिए गए थे। कुल मिलाकर, राज्य की मतदाता सूची से अब तक 63 लाख 66 हजार 952 नाम हटाए जा चुके हैं।
कुल 60 लाख 6 हजार 675 मतदाताओं के नाम विचाराधीन हैं, लेकिन उन्हें भी अंतिम सूची में शामिल कर लिया गया है। इन मतदाताओं का भविष्य एसआईआर प्रक्रिया में लगे न्यायिक अधिकारी के निर्णय पर निर्भर करेगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुनवाई के बाद, ईआरओ और एईआरओ ने सभी दस्तावेजों की जांच की और संबंधित मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए। हालांकि, यदि कोई नाम गलती से हटा दिया गया है, तो उसे पुनः शामिल करने की प्रक्रिया है। संबंधित मतदाता अगले 15 दिनों के भीतर दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

अंतिम सूची सभी मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित कर दी गई है और जनता की पहुंच के लिए निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में भी रखी गई है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इसकी प्रतियां पहले ही उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके अतिरिक्त, मतदाता निर्वाचन आयोग और राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी की वेबसाइटों के साथ-साथ ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से अपने ईपीआईसी नंबर का उपयोग करके सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

8 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

10 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

10 घंटे ago