बिज़नेस

CCI ने ALAT टेक्नोलॉजीज द्वारा टीकेई ग्रुप के शेयरों के अधिग्रहण तथा ALAT टेक्नोलॉजीज और टीकेई ग्रुप द्वारा संयुक्त उद्यम के गठन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एएलएटी टेक्नोलॉजीज द्वारा टीकेई ग्रुप के शेयरों के अधिग्रहण तथा एएलएटी टेक्नोलॉजीज और टीकेई ग्रुप द्वारा संयुक्त उद्यम के गठन को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित समायोजन निम्नलिखित से संबंधित है: (क) एएलएटी टेक्नोलॉजीज कंपनी (एटीसी) द्वारा वर्टिकल टॉपको एस.ए.आर.एल. (वर्टिकल टॉपको) में शेयरधारिता का अप्रत्यक्ष अधिग्रहण, जिसके परिणामस्वरूप एटीसी टीकेई ग्रुप (प्रस्तावित टॉपको निवेश) में लगभग 15 प्रतिशत का अधिग्रहण करेगी; और (ख) एटीसी और टीकेई समूह (केएसए जेवी) द्वारा एक संयुक्त उद्यम का गठन (प्रस्तावित केएसए जेवी लेनदेन)।

एटीसी सऊदी अरब के सॉवरेन वेल्थ फंड, पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। एटीसी वैश्विक स्तर पर सक्रिय है और विनिर्माण जैसे (ए) सेमीकंडक्टर; (बी) स्मार्ट डिवाइस; (सी) स्मार्ट बिल्डिंग; (डी) स्मार्ट उपकरण; (ई) स्मार्ट हेल्थ; (एफ) उन्नत औद्योगिक; (जी) नेक्स्ट जनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर; (एच) विद्युतीकरण; और (आई) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर में विशेषज्ञता रखती है।

वर्टिकल टॉपको लक्ज़मबर्ग के कानूनों के तहत निगमित एक सीमित देयता कंपनी है। वर्टिकल टॉपको, टीकेई ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। टीकेई ग्रुप वैश्विक स्तर पर (साठ से अधिक देशों में) लिफ्ट, एस्केलेटर, मूविंग वॉक, पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज एवं स्टेयरलिफ्ट की स्थापना, आधुनिकीकरण और सर्विसिंग के साथ-साथ संबंधित सहायक उत्पादों व गतिविधियों में सक्रिय है।

प्रस्तावित केएसए संयुक्त उद्यम मुख्य रूप से सऊदी अरब में, तथा संभवतः एमईएनए क्षेत्र के अन्य देशों में वर्टिकल और हॉरिज़ॉन्टल ट्रांसपोर्टेशन यूनिट्स (एलेवेटर, एस्केलेटर, आदि) के विनिर्माण, आपूर्ति, स्थापना और रख-रखाव में सक्रिय होगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल (16 फरवरी) नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 फरवरी, 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

2 घंटे ago

महाशिवरात्रि आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है

महाशिवरात्रि का त्‍यौहार पूरे देश में श्रद्धा और उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है।…

2 घंटे ago

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमरीका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता अगले सप्ताह होगी

अमरीका और ईरान अगले सप्ताह ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता करेंगे।…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित सार्वजनिक वितरण व्यवस्था (PDS) का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में सेंट्रल बैंक डिजिटल…

2 घंटे ago

सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना- “पीएम राहत” का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ शिफ्ट होने के तुरंत बाद लिए अपने प्रथम निर्णय में पीएम…

6 घंटे ago

अमेरिकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के 30 से अधिक ठिकानों पर हमले किए

अमेरिकी सेना ने इस महीने की शुरुआत में सीरिया में इस्लामिक स्टेट के 30 से…

6 घंटे ago