भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैंडूर मैंगनीज एंड आयरन ओर्स लिमिटेड और बीएजी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अर्जस स्टील प्राइवेट लिमिटेड और अर्जस मॉडर्न स्टील प्राइवेट लिमिटेड के अप्रत्यक्ष नियंत्रण अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन सैंडूर मैंगनीज एंड आयरन ओर्स लिमिटेड (एसएमआईओआरई) और बीएजी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (बीएचपीएल) [एसएमआईओआरई और बीएचपीएल को सामूहिक रूप से अधिग्रहणकर्ता कहा गया है] द्वारा अर्जस स्टील प्राइवेट लिमिटेड (एएसपीएल) के नियंत्रण और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, अर्जस मॉडर्न स्टील प्राइवेट लिमिटेड (एएमएसपीएल) [एएसपीएल और एएमएसपीएल को सामूहिक रूप से लक्ष्य कहा जाता है] के अप्रत्यक्ष नियंत्रण के अधिग्रहण से संबंधित है।
एसएमआईओआरई एक सूचीबद्ध कंपनी है, जो भारत में मुख्य रूप से निम्नलिखित कारोबार करती है: (ए) लौह अयस्क और मैंगनीज अयस्क का खनन; (बी) फेरोएलॉय का उत्पादन और बिक्री; तथा (सी) कोक का उत्पादन और बिक्री।
एसएमआईओआरई की एक सहयोगी कंपनी बीएचपीएल, हाल ही में निगमित की गयी कंपनी है, जो भारत या दुनिया भर में कोई राजस्व सृजन गतिविधियाँ नहीं करती है।
लक्ष्य कंपनी, स्टील उत्पादों, भारी सिल्लियों और कुछ अन्य मध्यवर्ती उत्पादों, जैसे बिलेट्स के निर्माण और बिक्री का कारोबार करती है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…