बिज़नेस

NHAI फ्रंट विंडशील्ड पर बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना मार्गशुल्क वसूल करेगा

राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को जानबूझकर वाहन की विंडस्क्रीन पर फास्टैग नहीं लगाने से रोकने के लिए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ऐसे उपयोगकर्ताओं से दोगुना उपयोगकर्ता शुल्क वसूलने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जो सामने की विंडशील्ड पर अंदर से बिना चिपकाए फास्टैग के साथ टोल लेन में प्रवेश करते हैं। जानबूझकर विंडस्क्रीन पर फास्टैग न लगाने से टोल प्लाजा पर अनावश्यक विलंब होता है, जिससे साथी राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को असुविधा होती है।

सामने की विंडशील्ड पर फास्टैग न लगाए जाने की स्थिति में दोगुना उपयोगकर्ता शुल्क वसूलने के लिए सभी उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसियों और रियायतग्राहियों को विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। यह जानकारी सभी उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा पर भी प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को फ्रंट विंडशील्ड पर एक निश्चित फास्टैग के बिना टोल लेन में प्रवेश करने पर दंड के बारे में सूचित किया जाएगा।

इसके अलावा, शुल्क प्लाजा पर वाहन पंजीकरण संख्या (वीआरएन) के साथ सीसीटीवी फुटेज गैर-चिपके फास्टैग मामलों को रिकॉर्ड किया जाएगा। इससे वसूल किए गए शुल्क और टोल लेन में वाहन की उपस्थिति के संबंध में सही रिकॉर्ड बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

पहले से स्थापित नियमों के अनुसार, एनएचएआई का लक्ष्य निर्दिष्ट वाहन के फ्रट विंडशील्ड पर अंदर से फास्टैग लगाने के लिए मानक प्रक्रियात्मक दिशानिर्देशों को लागू करना है। कोई भी फास्टैग जो मानक प्रक्रिया के अनुसार निर्दिष्ट वाहन पर नहीं लगाया गया है, वह उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ईटीसी) लेनदेन करने का हकदार नहीं है और उसे दोगुना टोल शुल्क देना होगा और साथ ही उसे काली सूची में डाला जा सकता है। जारीकर्ता बैंकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे विभिन्न पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) से जारी करते समय फास्टैग को निर्दिष्ट वाहन पर फ्रंट विंडशील्ड पर लगाना सुनिश्चित करें।

एनएचएआई, राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों और संग्रह का निर्धारण) नियम, 2008 के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गों पर उपयोगकर्ता शुल्क एकत्र करता है। वर्तमान में, देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगभग 1,000 टोल प्लाजा पर करीब 45,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के लिए उपयोगकर्ता शुल्क एकत्र किया जाता है।

लगभग 98 प्रतिशत की पहुंच दर और 8 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ, फास्टैग ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली में क्रांति ला दी है। फास्टैग न लगाने पर दोगुना उपयोगकर्ता शुल्क वसूलने की इस पहल से टोल संचालन को अधिक कुशल बनाने और राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए निर्बाध और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Editor

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज से शुरू

जम्मू-कश्मीर में बुढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज से शुरू हो रहा है। पूंछ जिले…

27 सेकंड ago

ओडिसा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का…

4 मिनट ago

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले इलाकों में जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना आज से शुरू

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर औक लद्दाख के दुर्गम इलाकों में जनगणना – 2027 के लिए…

8 मिनट ago

एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा के तीन विषयों की पुनर्परीक्षा की घोषणा की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट परीक्षा के तीन विषयों – अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र…

1 घंटा ago

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

16 घंटे ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

16 घंटे ago