बिज़नेस

CCI ने मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स का पारादीप फॉस्फेट्स Ltd के साथ विलय और जुआरी मैरोक फॉस्फेट्स pvt Ltd द्वारा मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स Ltd के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स का पारादीप फॉस्फेट्स लिमिटेड के साथ विलय और जुआरी मैरोक फॉस्फेट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

पारादीप फॉस्फेट्स लिमिटेड (पीपीएल) एडवेंट्ज ग्रुप ऑफ कंपनीज (एडवेंट्ज ग्रुप) के तहत एक कंपनी है। पीपीएल की बहुसंख्य शेयरधारिता ज़ेडएमपीपीएल के पास है। ज़ेडएमपीपीएल, एडवेंट्ज ग्रुप की कंपनी जुआरी एग्रो केमिकल्स लिमिटेड (जेडएसीएल) और ओसीपी एस.ए. (ओसीपी) के बीच 50:50 का संयुक्त उद्यम है। पीपीएल मुख्य रूप से जटिल फॉस्फेटिक उर्वरकों के उत्पादन और विपणन का कारोबार करती है।

मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एमसीएफएल) एडवेंट्ज समूह के अंतर्गत एक कंपनी है। एमसीएफएल की बहुसंख्य शेयरधारिता (यानी 54.03%) जेडएसीएल के पास है। एमसीएफएल मुख्य रूप से जटिल फॉस्फेटिक उर्वरकों के उत्पादन और विपणन का कारोबार करती है।

जुआरी मैरोक फॉस्फेट्स प्राइवेट लिमिटेड (जेडएमपीपीएल) जेडएसीएल और ओसीपी के बीच 50:50 का संयुक्त उद्यम है। जेडएमपीपीएल के पास वर्तमान में पीपीएल की 56.08% इक्विटी हिस्सेदारी है। जेडएमपीपीएल उर्वरकों का व्यापार करता है।

प्रस्तावित संयोजन में शामिल हैं: (i) एमसीएफएल का पीपीएल के साथ और पीपीएल में प्रस्तावित विलय, चालू व्यवसाय के आधार पर (प्रस्तावित विलय); और (ii) जेडएमपीपीएल द्वारा जेडएसीएल से एमसीएफएल के 3,92,06,000 इक्विटी शेयरों का प्रस्तावित अधिग्रहण (प्रस्तावित अधिग्रहण) (प्रस्तावित विलय और प्रस्तावित अधिग्रहण को सामूहिक रूप से प्रस्तावित संयोजन कहा गया है)।

Editor

Recent Posts

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

24 मिनट ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

27 मिनट ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

30 मिनट ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

1 घंटा ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

1 घंटा ago

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

16 घंटे ago