केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 01 नवंबर 2026 को भूटान के ‘गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी’ में 108 स्तूपों की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया। इस समारोह में भूटान के महामहिम राजा भी उपस्थित थे। 108 स्तूपों के इस कार्यक्रम में किरेन रिजिजू की उपस्थिति, भारत और भूटान के लोगों के बीच साझा आध्यात्मिक व सांस्कृतिक संबंधों और गहरी मित्रता को दर्शाती है।
108 स्तूपों की यह परियोजना भूटान के महामहिम राजा की परिकल्पना थी, जिन्होंने इसके क्रियान्वयन का मार्गदर्शन भी किया। असम की सीमा के पास ‘गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी’ में, ‘आई (माउ)’ नदी के किनारे 11.7 किलोमीटर के दायरे में, हज़ारों स्वयंसेवकों ने एक ही दिन में 108 स्तूप खड़े कर दिए। इनमें से प्रत्येक स्तूप 15 मीटर ऊँचा है और हर एक के बीच 108 मीटर की दूरी है। इस परियोजना का उद्देश्य ‘गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी’ को वज्रयान बौद्ध धर्म के एक प्रमुख केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना है और साथ ही इसके माध्यम से भूटानी लोगों के मूल्यों और संस्कृति को भी दर्शाना है।
भूटान के महामहिम राजा, भूटान के प्रधानमंत्री और किरेन रिजिजू ने स्तूप संख्या 76 पर प्रार्थना की, जिसे भूटान के राजा द्वारा गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अटूट समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया गया है। किरेन रिजिजू ने इस परियोजना के हिस्से के रूप में एक स्तूप समर्पित करने की इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भूटान के महामहिम राजा के प्रति आभार व्यक्त किया।
31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक अपनी भूटान यात्रा के दौरान, किरेन रिजिजू ने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक से मुलाकात की और भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग तोबगे से भी बातचीत की। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच की विशेष मित्रता और विकास सहयोग, व्यापार, ऊर्जा, निवेश, कनेक्टिविटी तथा सांस्कृतिक संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के सकारात्मक रुझान की सराहना की। किरेन रिजिजू ने ‘गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी’ जैसी दूरदर्शी परियोजना के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। साथ ही, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह परियोजना भूटान के साथ-साथ भारत के पड़ोसी क्षेत्रों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान…
एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने 1 नवंबर को भारतीय वायुसेना…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण…
भारत के कुल कोयला आयात में अगस्त 2026 में 5.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की…
भारतीय नौसेना का पोत त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के तहत 31 अक्टूबर, 2026…