बिज़नेस

CCI ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड द्वारा ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड की 72.8% तक की हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड द्वारा ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड की 72.8% तक की हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड ( अधिग्रहणकर्ता ) ऑर्डिनरी पोर्टलैंड सीमेंट ( ओपीसी ), पॉज़्ज़ोलोना पोर्टलैंड सीमेंट ( पीपीसी ) और पॉज़्ज़ोलोना कम्पोजिट सीमेंट ( पीसीसी ) सहित ग्रे सीमेंट के निर्माण और बिक्री करता है। अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (अपनी सहायक कंपनियों सहित) पूरे भारत में 22 एकीकृत सीमेंट संयंत्रों के साथ-साथ 10 बल्क सीमेंट टर्मिनल और 21 ग्राइंडिंग इकाइयों का संचालन करता है।

ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड ( टारगेट ) पीपीसी और ओपीसी सहित ग्रे सीमेंट के निर्माण के व्यवसाय में शामिल है। इसकी तीन विनिर्माण सुविधाएँ देवापुर (तेलंगाना), चित्तपुर (कर्नाटक) और जलगाँव (महाराष्ट्र) में हैं और इसका वितरण भारत के 10 राज्यों में है।

प्रस्तावित लेनदेन में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  1. चरण 1 : अधिग्रहणकर्ता द्वारा  शेयर पूंजी का 46.80% अधिग्रहण, जिसमें वर्तमान प्रमोटर और प्रमोटर समूह द्वारा धारित 37.90% और कुछ सार्वजनिक शेयरधारकों से 8.90% शामिल है।
  2. चरण 2 : चरण 1 में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (शेयरों का पर्याप्त अधिग्रहण और अधिग्रहण) विनियम, 2011 के विनियमन 3(1) और 4 के अंतर्गत अधिग्रहणकर्ता पर सभी के लिए विस्तारित शेयर पूंजी के 26% तक अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव लाने का दायित्व निर्धारित है। इस  प्रस्ताव की पूर्ण स्वीकृति मानते हुए अधिग्रहणकर्ता की शेयरधारिता 72.8% होगी।
Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…

24 मिनट ago

भारत ने यूएन में अपने ‘परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करने’ के संकल्प पर जोर दिया

भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…

26 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने UAE के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ायद अल नाहयान से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…

27 मिनट ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने SCO के सदस्य देशों से आतंकवाद के पूरे तंत्र को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…

31 मिनट ago

WWF-इंडिया EIACP ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया, नागरिकों से पटाखे-मुक्त दिवाली मनाने की अपील की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…

34 मिनट ago

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…

7 घंटे ago