बिज़नेस

CCI ने बीसीपी एशिया II होल्डको VII को आधार हाउसिंग फाइनेंस में 80.15% तक शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बीसीपी एशिया II होल्डको VII प्राइवेट लिमिटेड को आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में 80.15% तक शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी।

प्रस्तावित सम्मिलन में आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (लक्ष्य/एएचएफएल) में बीसीपी एशिया II होल्डको VII प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता/बीसीपी एशिया) की ओर से द्वितीयक अधिग्रहण और लक्ष्य (प्रस्तावित संयोजन) के सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए खुली पेशकश के माध्यम से 80.15% तक शेयरधारिता का अधिग्रहण शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता का नियंत्रण ब्लैकस्टोन इंक के सहयोगियों की ओर से परामर्शित और/ या प्रबंधित निधियों द्वारा किया जाता है। यह अपने गठन के बाद से भारत या विश्व में कोई उत्पाद/ सेवाएं प्रदान करने और/ या निवेश होल्डिंग का व्यवसाय करने में नहीं जुड़ी है।

टारगेट भारत में होम लोन/ आवास वित्त और संपत्ति पर लोन देने का काम करता है। यह भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण के साथ एक कॉरपोरेट एजेंट (संयुक्त) के तौर पर भी पंजीकृत है और जीवन एवं सामान्य बीमा उत्पादों का वितरण करता है।

Editor

Recent Posts

IMD ने चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी निर्णय लेने में समर्थन करने वाली प्रणाली देश को समर्पित की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…

2 घंटे ago

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन 2026 आज से ओडेसा में शुरू होगा

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…

3 घंटे ago

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…

3 घंटे ago

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को एमआरपी के 30% तक सीमित किया

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…

3 घंटे ago

सरकार ने इस्पात क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार किया

सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…

3 घंटे ago

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़ 41 लाख से अधिक हो गई

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…

3 घंटे ago