बिज़नेस

सीसीआई ने करंट सी इन्वेस्टमेंट्स बीवी द्वारा IDFC फर्स्ट बैंक लिमिटेड की चुकता शेयर पूंजी के 9.99 प्रतिशत तक के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने करंट सी इन्वेस्टमेंट्स बी.वी. द्वारा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड की चुकता शेयर पूंजी के 9.99 प्रतिशत तक के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में करेंट सी इन्वेस्टमेंट्स बी.वी. (करेंट सी/अधिग्रहणकर्ता) द्वारा 81,26,94,722 अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय संचयी वरीयता शेयरों ( सी.सी.पी.एस.) की खरीद के माध्यम से आई.डी.एफ.सी. फर्स्ट बैंक लिमिटेड (आई.डी.एफ.सी./लक्ष्य) की चुकता शेयर पूंजी (पूरी तरह से डाइलूटेड आधार पर ) का 9.99 प्रतिशत तक का अधिग्रहण शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता नीदरलैंड में निगमित एक निवेश होल्डिंग कंपनी है।

लक्ष्य जमा स्वीकार करने; ऋण, क्रेडिट कार्ड प्रदान करने; म्यूचुअल फंड और बीमा उत्पाद वितरित करने तथा अन्य वित्तीय समाधान जैसे कॉर्पोरेट बैंकिंग समाधान, एमएसएमई के लिए बैंकिंग समाधान, एनआरआई बैंकिंग, लेन-देन बैंकिंग और नकद प्रबंधन समाधान, फास्टैग, व्यापार वित्त, ट्रेजरी और विदेशी मुद्रा समाधान और धन प्रबंधन समाधान प्रदान करने के बैकिंग व्यवसाय में संलग्न है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री…

22 मिनट ago

भारत में मृदा कार्बन के लिए पहली बार भुगतान से किसानों को पुनर्योजी खेती में हुआ लाभ

भारत का कृषि कार्बन बाज़ार अब नीतियों के स्तर से खेतों के स्तर तक पहुँच…

26 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्टेम सेल थेरेपी के नियमन पर परामर्श जारी किया

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्टेम सेल थेरेपी के विनियमन के संबंध में क्लिनिकल…

28 मिनट ago

भारत ने अमेरिका में G20 एनर्जी अबंडेंस मिनिस्टीरियल मीटिंग में सुरक्षित, किफायती और भरोसेमंद ऊर्जा की मांग की

ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका की G20…

30 मिनट ago

एपीडा ने वैश्विक खाद्य व्यापार के अवसरों को मजबूत करने के लिए गल्फूड आयोजक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में कृषि…

5 घंटे ago