अंतर्राष्ट्रीय

भारत और ब्रिटेन ने 17वीं विदेश कार्यालय परामर्श और प्रौद्योगिकी सहयोग वार्ता की

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में ब्रिटेन सरकार के सहयोग और समर्थन की सराहना की है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कल विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में स्थायी अवर सचिव ओलिवर रॉबिंस के साथ अपनी बैठक के दौरान यह बात कही।

दोनों पक्षों के बीच कल नई दिल्ली में 17वीं भारत-ब्रिटेन विदेश परामर्श तथा प्रथम रणनीतिक निर्यात और प्रौद्योगिकी सहयोग वार्ता के दौरान इस विषय पर चर्चा की गई।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। यह भी कहा गया है कि भारत और ब्रिटेन के विदेश विभाग के परामर्श के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की सम्‍पूर्ण रूप से समीक्षा और इस पर चर्चा का अवसर मिला है। दोनों पक्षों ने भारत-ब्रिटेन मुक्‍त व्‍यापार समझौते और दोहरे योगदान सम्मेलन के समापन का स्वागत किया।

विदेश सचिव और ब्रिटेन के स्थायी अवर सचिव ने व्यापार, निवेश और वित्तीय क्षेत्र, रक्षा तथा सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने तथा प्रौद्योगिकी सहित अन्‍य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

27 मिनट ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने नई दिल्ली में गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 19वीं बैठक की अध्यक्षता की

गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड (जीएफसीबी) की 19वीं बैठक 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित…

29 मिनट ago

DST के ESTIC सत्र में विज्ञान में परिवर्तन और स्वायत्त प्रणालियों, भौतिक एआई और रोबोटिक्स के साथ नवाचारों पर चर्चा की गई

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी) 2026 में…

30 मिनट ago