बिज़नेस

CCI ने JSW समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी है। इस संयोजन के पक्षकार जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और बीएमएम इस्पात लिमिटेड हैं।

प्रस्तावित संयोजन जेएसडब्ल्यू समूह के भीतर एक आंतरिक पुनर्गठन है, जिसका उद्देश्य बीएमएम में जेएसडब्ल्यू समूह की बहुलांश हिस्सेदारी को पूर्ण स्वामित्व में समेकित करना है। वर्तमान में, जेएसडब्ल्यू समूह, जेएसडब्ल्यू प्रोजेक्ट्स के माध्यम से, बीएमएम में 58.47 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी रखता है और बीएमएम, समूह के भीतर बिक्री और खरीद के माध्यम से जेएसडब्ल्यू समूह की आपूर्ति श्रृंखला में व्यावसायिक रूप से एकीकृत है। पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं, संसाधनों के एकत्रीकरण और पूंजी के युक्तिकरण के माध्यम से परिचालन, वित्तीय और संगठनात्मक दक्षताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से जेएसडब्ल्यू समूह ने जेएसडब्ल्यू स्टील में विलय के माध्यम से बीएमएम को पूर्ण रूप से समाहित करने का प्रस्ताव किया है।

जेएसडब्ल्यू स्टील, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बीएसई लिमिटेड में सूचीबद्ध है तथा मुख्य रूप से भारत और विदेशों में विभिन्न प्रकार के लौह और इस्पात उत्पादों के विनिर्माण और बिक्री में संलग्न है और जेएसडब्ल्यू समूह का हिस्सा है। इसके परिचालन पूरी तरह से एकीकृत हैं, जो खनन, कच्चे माल के प्रसंस्करण, इस्पात उत्पादन और डाउनस्ट्रीम मूल्यवर्धित विनिर्माण तक विस्तृत हैं।

जेएसडब्ल्यू प्रोजेक्ट्स एक गैर-सूचीबद्ध पब्लिक लिमिटेड कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है और यह जेएसडब्ल्यू समूह का हिस्सा है। जेएसडब्ल्यू प्रोजेक्ट्स लौह अयस्क पेलेट, स्पंज आयरन/डीआरआई के विनिर्माण और कैप्टिव उपयोग के लिए विद्युत उत्पादन के कारोबार में संलग्न है, जिनका उपयोग अंततः केवल जेएसडब्ल्यू स्टील के लिए इस्पात और इस्पात उत्पादों के विनिर्माण में किया जाता है।

बीएमएम भारत में निगमित एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है और यह एक इस्पात विनिर्माण कंपनी है, जो अर्द्ध-तैयार और लंबे इस्पात उत्पादों के उत्पादन में संलग्न है तथा कर्नाटक में लगभग 1 एमटीपीए क्षमता वाले एकीकृत इस्पात विनिर्माण संयंत्र का संचालन करती है।

एकीकृत संयंत्र के रूप में, बीएमएम अपने कर्नाटक स्थित संयंत्र में लौह निर्माण से लेकर तैयार लंबे उत्पादों की रोलिंग तक इस्पात निर्माण की पूरी प्रक्रिया संचालित करती है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं…

2 घंटे ago

इंडिया पोस्ट और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने पैन-इंडिया केवाईसी सत्यापन सेवाओं का विस्तार करने के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत किया

इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने देश भर में निवेशकों की पहुंच…

3 घंटे ago

एनएचआरसी ने कोलकाता में पुलिस द्वारा तीन लोगों की अर्धनग्न अवस्था में परेड करने की सूचना पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें पुलिस…

3 घंटे ago

आईएनएस त्रिशूल ने इटली के सिवितावेचिया में अपनी पोर्ट कॉल का समापन किया

भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने भूमध्य सागर में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के हिस्से…

5 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में…

6 घंटे ago

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर कम गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर निम्‍न दवाब में बदल गया है, लेकिन अगले 24 घंटे…

7 घंटे ago