बिज़नेस

सीसीआई ने अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) द्वारा नेपिनो ऑटो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अनिवार्य परिवर्तनीय डिबेंचरों को खरीदने की मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) द्वारा नेपिनो ऑटो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (नेपिनो) के अनिवार्य परिवर्तनीय डिबेंचरों (सीसीडी) को खरीदने को मंजूरी दे दी है।

आईएफसी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 1956 में निजी क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देकर अपने सदस्यों के रूप में विकासशील देशों में आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए की गई थी। आईएफसी दरअसल विश्व बैंक समूह का एक सदस्य है। आईएफसी निजी क्षेत्र के निवेश का वित्तपोषण करके, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजारों में पूंजी जुटाकर, और कंपनियों एवं सरकारों को परामर्श सेवाएं प्रदान करके सतत विकास हासिल करने में विकासशील देशों की मदद करता है।

नेपिनो भारत में ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और कलपुर्जों के कारोबार में संलग्‍न है। नेपिनो मुख्य रूप से दुपहिया वाहनों और तिपहिया वाहनों तथा चौपहिया वाहनों के एक छोटे से हिस्से के लिए इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाती है। नेपिनो इसके अलावा इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), स्मार्ट डेटा डिवाइस, प्रोटोटाइपिंग, हार्डवेयर डिजाइनिंग, डिजिटल समाधान, इत्‍यादि से संबंधित कुछ सहायक व्यवसायों में भी संलग्न है। नेपिनो अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से कुछ विशेष इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवाएं (ईएमएस)/मूल डिजाइन विनिर्माण (ओडीएम) सेवाएं, डेटा संग्रह उपकरण और डेटा सेंटर नेटवर्क अवसंरचना एवं संबंधित कार्यान्वयन/प्रबंधित सेवाएं भी मुहैया कराती है।

Editor

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

55 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

56 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

5 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

5 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

5 घंटे ago