भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एनकैट होल्डिंग जीएमबीएचएम द्वारा प्यूमा एसई में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन में एनकैट होल्डिंग जीएमबीएच (एनकैट) (एएनटीए की एक अप्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) द्वारा द्वितीयक शेयर खरीद के माध्यम से प्यूमा एसई (प्यूमा) की जारी और बकाया शेयर पूंजी का 29.06 प्रतिशत अधिग्रहण शामिल है।
एनकैट एक अधिग्रहण कंपनी है और भारत या विदेश में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं करती है। एएनटीए मुख्य रूप से जूते, परिधान और सहायक उपकरण सहित खेल उत्पादों के अनुसंधान एवं विकास, डिजाइन, निर्माण, विपणन और बिक्री करती है।
प्यूमा एक वैश्विक स्पोर्ट्सवियर और एथलेटिक फुटवियर कंपनी है जो फुटवियर, परिधान और एक्सेसरीज़ सहित खेल और खेल लाइफ स्टाइल उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के डिजाइन, विकास, विपणन और बिक्री में सीधे तौर पर एवं अपनी समूह इकाइयों के माध्यम से लगी हुई है।




