बिज़नेस

सीसीआई ने सीपीपीआईबी इंडिया प्राइवेट होल्डिंग्स इंक द्वारा कंट्रोल एस डेटासेंटर्स लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सीपीपीआईबी इंडिया प्राइवेट होल्डिंग्स इंक. द्वारा कंट्रोल एस (Ctrl S) डेटासेंटर्स लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता (हिस्सेदारी) के अधिग्रहण को अपनी मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत सीपीपीआईबी इंडिया प्राइवेट होल्डिंग्स इंक (सीआईपीएच) द्वारा कंट्रोल एस (Ctrl S) डेटासेंटर्स लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता (हिस्सेदारी) के अधिग्रहण की परिकल्पना की गई है।

सीआईपीएच एक कनाडाई कॉर्पोरेशन है और सीपीपीआईबी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। सीआईपीएच एक निवेश होल्डिंग कंपनी है। सीपीपीआईबी एक पेशेवर निवेश प्रबंधन संगठन है, जो कनाडा पेंशन प्लान फंड का प्रबंधन करता है। सीपीपीआईबी सार्वजनिक इक्विटी, निजी इक्विटी, रियल एस्टेट, इन्फ्रास्ट्रक्चर और फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है।

कंट्रोल एस (Ctrl S) भारत में डेटा सेंटर और कोलोकेशन सेवाएँ तथा क्लाउड ऑप्टिमाइज़ेशन सेवाएँ, जीपीयू प्राइवेट क्लाउड, रिमोट आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएँ, बैकअप सेवाएँ आदि जैसी प्रबंधित सेवाएँ प्रदान करने के कार्य में संलग्न है।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

1 घंटा ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

1 घंटा ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

1 घंटा ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

1 घंटा ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

1 घंटा ago